अचानक बदला मौसम: झमाझम बारिश से मिली राहत, तेज हवा से जनजीवन प्रभावित

0
Ganga Prabha News

लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शाम करीब चार बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। नगर में सुबह हल्की धूप के साथ बादल छाए रहे, जिससे दिनभर मौसम सामान्य बना रहा। हालांकि दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान में घने बादल छा गए और शाम साढ़े पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जो करीब एक घंटे से अधिक समय तक जारी रहीं। अचानक हुई बारिश से पर्यटकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं ज्योलीकोट क्षेत्र में देर शाम तेज अंधड़ और बारिश के चलते रामलीला मैदान में एक पेड़ गिर गया, जिससे वहां खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण आसपास के करीब 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खेती को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे के अनुसार कई स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं और टीम मरम्मत कार्य में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *