नेपाल के नए कस्टम नियम से बनबसा बाजार में व्यापार ठप, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

0
Ganga Prabha News

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बनबसा जैसे बाजारों में नेपाल सरकार के नए कस्टम नियमों का सीधा असर दिखने लगा है। नेपाल प्रशासन ने अब भारत से खरीदे गए 100 रुपये तक के सामान पर भी कस्टम ड्यूटी अनिवार्य कर दी है। इस फैसले के बाद सीमावर्ती व्यापारियों में बेचैनी बढ़ गई है और बाजार की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है।

बनबसा और नेपाल के बीच रोजाना करीब 20 लाख रुपये का व्यापार होता है, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद खरीदारी में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। नेपाल की ओर से सीमा पर लाउडस्पीकर के जरिए लगातार लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि बिना कस्टम चुकाए सामान ले जाना संभव नहीं होगा।

इस सख्ती से केवल व्यापारी ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की खरीदारी करने आने वाले नेपाली ग्राहक भी परेशान हैं। व्यापार मंडल के अनुसार बीते दो दिनों में ही कारोबार लगभग 80 फीसदी तक घट गया है। व्यापारियों को डर है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो बाजार आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है। साथ ही, वैध व्यापार घटने और तस्करी बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *