हल्द्वानी में गोलीकांड, भाजपा पार्षद हिरासत में

0
Ganga Prabha News

हल्द्वानी शहर एक बार फिर गोलीकांड की घटना से दहल उठा है। रामपुर रोड स्थित जज फार्म इलाके में भाजपा से जुड़े पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान जज फार्म निवासी नितिन लोहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह घटना पार्षद के आवास के बाहर हुई, जहां उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से युवक पर गोली चला दी। गोली लगते ही नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो इस वारदात का कारण बन सकता है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी का नाम पहले भी विवाद और मारपीट के मामलों में सामने आता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *