राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतियोगिता फायर ऑफ द हिल्स का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न
हल्द्वानी।
रविवार को यूके बॉयज द्वारा एक निजी बैंकट हॉल में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय डांस प्रतियोगिता फायर ऑफ द हिल्स का ग्रैंड फिनाले धूमधाम से संपन्न हुआ। इस शानदार मंच पर पूरे भारतवर्ष से आए 151 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विजेताओं की घोषणा
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं की घोषणा इस प्रकार हुई –
सब जूनियर वर्ग: प्रथम स्थान – आरव, द्वितीय – मेधा व आरुषि, तृतीय – अनन्या परिहार
जूनियर वर्ग: प्रथम – नवीन, द्वितीय – SDS क्रू, तृतीय – अवनी
सीनियर वर्ग: प्रथम – विशेष और विश्वास, द्वितीय – योगी और हेमू, तृतीय – यश और डैन
सांत्वना पुरस्कार: हॉपपर्स, हरदेव, जसप्रीत कौर, शिवा, अवनी बिष्ट
रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा मंच

कार्यक्रम के दौरान सिंगर निर्मल जोशी ने अपनी मखमली आवाज से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं एकम सिंह संधू ने मॉडलिंग शोकेस और अभिषेक रेपो ने रेप सिंगिंग से समां बांध दिया।



जज व विशेष अतिथि
कार्यक्रम के जज रहे बॉलीवुड सेलिब्रिटी, नेक्स्टियन, जो हिप-हॉप फ्रीस्टाइल डांसर हैं और रेड बुल डांस योर स्टाइल 2022 इंडिया फाइनल में टॉप-16 में शामिल रह चुके हैं। विशेष अतिथि के रूप में अमर उजाला से नागेश दुबे, प्रकाश शाही, श्याम सिंह शाही, पार्षद अमित बिष्ट, लवजीत कौर संधू, आशा शाही, विक्रम नेगी और बाला उपस्थित रहे और विजेताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा योगेश रौतेला, शुभम सिंह, चांदनी श्रेस्ठा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एंकरिंग व आभार
कार्यक्रम का सफल संचालन जाने-माने प्रोफेशनल एंकर रिम्पी बिष्ट और नेहा बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर संयोजक आशा शाही ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना और उन्हें नशे से दूर करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में यह आयोजन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।
