फिर से हल्द्वानी शहर की रिंग में दिखेंगे दी ग्रेट खली
डब्लयूडब्ल्यूई विजेता रह चुके दी ग्रेट खली हल्द्वानी शहर में फिर से रिंग में उतरने जा रहे हैं। खली ने आज से 8 साल पहले हल्द्वानी में अपना जलवा बिखेरा था और अब फिर से वो अपने चाहने वालों के बीच मौजूद होंगे। खली का हल्द्वानी में यह शो 14 सितंबर को होगा। इसमें उनके साथ डब्लयूडब्ल्यूई के 20 और रेसलर भी रिंग में उतरेंगे। एमबी इन्टर कॉलेज के मैदान को 14 सितंबर को होने वाले शो के लिए तैयार किया जाएगा। यह आयोजन डब्लयूडब्ल्यूई की तर्ज पर ही होगा। सीडब्ल्यूई स्टेट ऑफ वॉरियर्स के नाम के पोस्टर्स पूरे शहर में दिखने शुरू भी हो गए हैं। मैदान में 4 फीट ऊंची रिंग बनाई गई है जिसके साथ रेसलर की एंट्री के लिए 6 फीट ऊंचा रैम्प भी बनाया जाएगा। साथ ही रेसलिंग शो में चार चाँद लगाने के लिए म्यूजिक, लाइटिंग और आतिशबाजी भी की जाएगी।
