भीमताल में लगाए गए पचास से अधिक पेड़ 

0
Ganga Prabha News

देश को बचाने के साथ और पर्यावरण की रक्षा करने करने हेतु भीमताल में लोगों ने पौधारोपण किया। भीमताल के व्यापारियों ने नगर वासियों के साथ मिलकर झील किनारे और स्टेडियम में पौधारोपण अभियान चलाया। यह मुहीम भीमताल के व्यापारियों ने शुरू करी जिसमें सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने बताया कि पचास से ज़्यादा पेड़ों को रोपा गया है जिनका संरक्षण व्यापारियों के सहयोग के द्वारा किया जाएगा। यह मुहीम बहुत ही अच्छी और असरदार है। विकास के कारण काटे जा रहे पेड़ों की पूर्ति करने हेतु पेड़ लगाना भी जरूरी है। अगर सभी लोग ऐसी मुहीम का हिस्सा बनें तो जल्द ही कटे हुए पेड़ों और रोपे गए वृक्षों की संख्या में सामंजस्य बैठ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *