विकास की नई रफ्तार: नैनीताल जिले को मिली 132 करोड़ से अधिक की सौगात

0
Ganga Prabha News

पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 132 करोड़ 55 लाख 56 हजार रुपये की 39 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 72 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत वाली 23 योजनाओं का उद्घाटन तथा 60 करोड़ 17 लाख 56 हजार रुपये की 16 योजनाओं की आधारशिला रखी गई।

इसके अतिरिक्त विशेष योजनांतर्गत सहायता कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (154 करोड़ 43 लाख रुपये) का भूमि पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से नैनीताल जिला के विकास को नई दिशा मिलेगी और राज्य को समग्र रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लोकार्पित योजनाओं में शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान का मोटर पुल, औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, विभिन्न क्षेत्रों में नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय की प्रयोगशाला और जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं प्रमुख हैं। पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण सहित कुल 23 कार्य पूरे किए गए।

नई परियोजनाओं में सड़क निर्माण व सुधार, सीवरेज व्यवस्था, 28 एमएलडी एसटीपी, नशा मुक्ति केंद्र का मरम्मत कार्य और नहर कवरिंग शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के साथ उसकी संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *