हल्द्वानी में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरा स्वर्ण समाज

0
Ganga Prabha News

हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए और वहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल स्वर्ण समाज के हितों के खिलाफ है और यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मुख्य मार्गों से होते हुए जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की। बाद में ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बिल वापस लेने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *