नैनीझील में दिखे कछुए, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जताई चिंता

0
Ganga Prabha News

नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में इन दिनों कछुए देखे जाने की खबर ने लोगों को चौंका दिया है। झील में कछुए की मौजूदगी पहली बार सामने आई है और इसे देखने वाले लोग हैरानी जता रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी झील में कछुए नहीं देखे।

जीव विज्ञान विभाग के प्रो. एच.सी.एस. बिष्ट ने बताया कि यह घटना असामान्य है, क्योंकि नैनीझील का प्राकृतिक परिवेश कछुओं के जीवन के लिए उपयुक्त नहीं है। उनके अनुसार, संभव है कि किसी व्यक्ति ने कछुए को झील में छोड़ा हो। ऐसे हालात में कछुए का लंबे समय तक जीवित रह पाना मुश्किल है।

वहीं, रेंजर आनंद राम टम्टा ने जानकारी दी कि वन विभाग की टीम झील किनारों पर कछुए की तलाश कर रही है। कछुआ मिलने पर उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित वातावरण में छोड़ा जाएगा, जहां वह सामान्य रूप से जीवन जी सके।

झील में कछुए की मौजूदगी ने न केवल लोगों को अचंभित किया है बल्कि विशेषज्ञों को भी सतर्क कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *