शीर्षक: “कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी का तोहफा, परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेगा डेढ़ करोड़ अनुग्रह राशि”

0
Ganga Prabha News


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों के सम्मान में बड़ा निर्णय लेते हुए परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर अब ₹1.5 करोड़ कर दिया है। पहले यह राशि ₹50 लाख थी। इसके अतिरिक्त, उन्हें हर वर्ष ₹3 लाख की अनुदान राशि भी मिलती रहेगी। यह घोषणा खटीमा में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह के दौरान की गई, जो मुख्यमंत्री के दिवंगत पिता सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि जून 2022 से पहले यह राशि ₹30 लाख थी, जिसे उसी वर्ष कैबिनेट ने ₹50 लाख किया और 14 जुलाई को शासनादेश भी जारी हुआ। अब इसे और बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ किया गया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की सीमाएं हमारे वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान से सुरक्षित हैं, और राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *