इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन का भीषण सड़क हादसा, हालत गंभीर

अहमदाबाद, 5 मई 2025 – म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता और मशहूर गायक पवनदीप राजन सोमवार तड़के एक भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा सुबह करीब 3:40 बजे अहमदाबाद में हुआ, जिसमें उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है।सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना की तस्वीरें और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पवनदीप बेहोश नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर मेडिकल स्टाफ इलाज में जुटा है। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।हजारों की संख्या में कमेंट्स और शुभकामनाएं उनके लिए सोशल मीडिया पर उमड़ पड़ी हैं। बता दें कि पवनदीप राजन ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में द वॉइस इंडिया सीजन 1 जीतकर की थी। इसके बाद इंडियन आइडल 12 में अपनी soulful आवाज से न सिर्फ जजेस बल्कि देशभर के दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी सादगी और गायकी ने उन्हें देशभर में लोकप्रिय बना दिया।फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस हादसे से उनके फैंस और म्यूजिक प्रेमियों में चिंता की लहर दौड़ गई है।टीम की ओर से हम पवनदीप राजन के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।