नैनीताल में बदल रहा मौसम का मिजाज़

0
Ganga Prabha News

हाल ही में, दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के लिए बारिश का इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के बाद ही तापमान में तेजी से गिरावट होती है और शून्य से नीचे जाने पर बर्फबारी होती है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में इस साल अब तक सिर्फ एक बार बर्फबारी हुई है, जबकि नवंबर की शुरुआत में बर्फबारी का सामान्य रूप से सिलसिला शुरू हो जाता है। बारिश के अभाव में तापमान बर्फबारी के लिए उपयुक्त नहीं हो पा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, दून का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री और न्यूनतम 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *