उत्तराखंड में बदल रहा है तापमान
उत्तराखंड अपनी ठंडी जगहों के लिए जाना जाता है। यहाँ का ठंडा मौसम लोगों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन इस वर्ष नवंबर में पिछले वर्षों की भांति अत्यधिक ठंड नहीं है। सुबह और रात को तापमान गिर रहा है लेकिन दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। इसका मुख्य कारण पहाड़ों में बढ़ता कार्बन का स्तर है जो कि पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ते जा रहा है। गर्मियों में जहां तापमान 28 डिग्री तक रहता है, वहीं इस बार तापमान 35 डिग्री तक मापा गया। इसके अलावा जाड़ों के महीनों में अत्यधिक ठंड होने की आशंका है। यह दिखाता है कि पहाड़ों में मौसम अप्रत्याशित रूप से बदलते रह रहा है।
