हिमालय की रक्षा के लिए मनाया जाता है हिमालय दिवस
हिमालय पर्वत उत्तराखंड की सुंदरता में चार चाँद लगाने का काम करता है जिससे लोगों के बीच हिमालय को बचाने के लिए और इसकी रक्षा करने के लिए प्रेरणा जागी है। इसी उद्देश्य के साथ लोगों ने 9 सितंबर को हिमालय दिवस मनाना शुरू किया। हालांकि अभी लोगों को हिमालय दिवस मनाते हुए कुछ ही साल हुए हैं, लेकिन इस दिन सभी लोग खासकर उत्तराखंडवासी हिमालय की रक्षा का, पर्यावरण का एवं यहाँ रहने वाले जीवों की रक्षा का प्रण लेते हैं। हिमालय हमेशा से देवों और ऋषि-मुनियों का तप करने का स्थान रहा है। क्योंकि उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं, तो एक प्रकार से हिमालय उत्तराखंडवासियों का घर है। हिमालय हमेशा से समस्याओं के सामने डटकर खड़े रहने की प्रेरणा देता है। यही कारण है कि उत्तराखंडवासी अपनी पहचान हिमालय वासी नाम से भी देते हैं।
