गजल गायक पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को हुआ निधन

0
Ganga Prabha News

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया. जानकारी के अनुसार पंकज उधास लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे. उनकी फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है. स्टेटमेंट में लिखा है कि ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं. पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.
आपको बता दें कि पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई. पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे. उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा। न कजरे की धार, चांदी जैसा रंग है तेरा’ जैसे न जाने कितने गानों को अपनी आवाज देने वाले सिंगर और पद्मश्री से सम्मानित पंकज उधास आज दुनिया को अलविदा कह गए मगर उनके गीत और ग़ज़लें सदा ही हम सभी को शान्ति का अनुभव कराती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *